
Uncategorized
लोकसभा चुनाव-2024:पहले फेज की 102 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी
By Dinesh chourasiya
लोकसभा चुनाव के पहले फेज की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज बुधवार (17 अप्रैल) को आखिरी दिन है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के पूरे शेड्यूल की घोषणा की थी।
उधर, लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज असम पहुंचे हैं। इसके बाद वे त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम के जोरहाट और डिब्रूगढ़ में रैली करेंगे।











