Uncategorized

देश से एक झटके में दूर कर देंगे गरीबी! हर महिला को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपए, राहुल गांधी का वादा

By Dinesh chourasiya

 

 

 

जगदलपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने आज जगदलपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि बीजेपी किसानों का कर्जा माफ करना नहीं चाहती। किसानों का कर्जा देश भर में माफ होगा। किसानों को एमएसपी मिलेगी। महिलाओं को महालक्ष्मी योजना देश के गरीब परिवारों की एक महिला को हर माह 8,500 रुपये मिलेंगे। हम एक झटके में गरीबी को देश से खत्म कर देंगे।

आज जगदलपुर में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही। मोदी, अडानी, आरएसएस संविधान पर आक्रमण कर रहे और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोका गया, क्योंकि वह एक आदिवासी हैं। यह भाजपा की सोच को दिखाता है।

: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं-संविधान की रक्षा करने वाले और इसे नष्ट करने वालों- के बीच की लड़ाई बताया। यह चुनावी रैली अनुसूचित जनजाति(आरक्षित) बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा के समर्थन में आयोजित की गई थी।

राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको ‘आदिवासी’ कहते हैं लेकिन वे ‘वनवासी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वनवासी और आदिवासी शब्दों में बहुत बड़ा अंतर है…आदिवासी शब्द का गहरा अर्थ है। यह शब्द जल, जंगल, जमीन पर आपके अधिकार को व्यक्त करता है। वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ भाजपा और आरएसएस आदिवासियों के धर्म, विचारधारा और इतिहास पर हमला करते रहे हैं। भाजपा आपकी जमीनें अरबपतियों को दे रही है।” उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा, ”भारत की राष्ट्रपति को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने से रोका गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं। मोदी जी ने देश को यह संदेश दिया और यही उनकी सोच है।

राहुल गांधी ने कहा, कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही। मोदी अडानी आरएसएस संविधान पर आक्रमण कर रहे और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, कि बीजेपी के लोग अडानी जैसे लोगों को जंगल दे रहे हैं। जब वन नहीं होंगे तो वनवासी कहां रहेंगे। भाजपा नेता ने आदिवासी के चेहेरे पर मूता। भाजपा जल जंगल जमीन छीन रही।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि मोदी हर भाषण में अलग-अलग बाते कहते हैं। समंदर में घुस कर पूजा करते हैं। कोविड के समय लाखों लोगों को बेवकूफ बनाया गया। मोबाइल जलाकर थाली बजवाया गया। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं था, लोग सांस नहीं ले पा रहे थे और मोदी ने मदद नहीं की। पूरा फायदा देश के 5 से 6 लोगों को मोदी दे देते हैं। देश के 22 लोग जिनके पास देश के करोड़ों लोगों के जितना धन है।

राहुल गांधी ने कहा, कि हम 5 काम करने जा रहे हैं। 30 लाख बेरोजगार को नौकरी। मनरेगा की तर्ज पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। 1 साल के लिए सरकारी दफ्तर में 1 साल की नौकरी होगी। खाते में 1 लाख भी 1 साल में मिलेगा। अनियमित नौकरी नहीं अब सरकरी एवं पब्लिक सेक्टर में परमानेंट नौकरी मिलेगी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button