Uncategorized

PM मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा ,4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था

By Dinesh chourasiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। ​​​​​​जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। PM के दौरे को देखते हुए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा की जा रही है।

मोदी की इस सभा में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए समय जोगी बिठाई की रस्म भी इसी गांव के जोगी करते हैं

ग्रामीण क्षेत्र में मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के अलावा CG पुलिस के करीब 3 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BDS और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। 3 से 4 लेयर की सुरक्षा में घेरा बनाया गया है।

की सभा को लेकर 3 विशाल डोम बनाए हैं।
मोदी बस्तर में सबसे अधिक बार विजिट करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पूरे कार्यकर्ता और लोग मोदी को सुनने उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button