Uncategorized

दुर्ग जिले में पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग मचा हड़कंप…. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने मौके पहुंच कर आग पर पाया काबू

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरई से नगपुरा के बीच फ़ायर वर्क्स के पटाखों से भरे ट्रक में आग लग जाने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दो टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग को बड़ी सावधानी से दो गाड़ी पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया और आग की चपेट में आने से आस पास के खेतों में आग लगी उस पर भी समय पर क़ाबू पा लिया गया और पटाखों का गोदाम 400 मीटर की दूरी पर था आग को गोदाम की तरफ़ बढ़ाने से रोक लिया गया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया ।

आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। फायर  ब्रिगेड के इन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया pमुख़्तार अली, रामनाथ कुर्रे , धर्मेन्द्र ,शैलेंद्र ,जागेंद्र ,नितिन उमाशंकर आदि

Related Articles

Back to top button