CG मे नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर बुझता रहा हवस, की प्यास अब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
By Dinesh chourasiya

रायगढ़। : पुसौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दरिंगे को 12 घंटे के भीतर धरदबोचा है, आरोपी को पॉस्को एक्ट की संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे बालिका के परिजन थाना पुसौर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। जहां बालिका की मां ने बताया कि इसकी लड़की के परीक्षा समाप्त होने पर कुछ दिन पहले हॉस्टल से गांव आयी है। 22 मार्च को उनकी नाबालिग लड़की बिना कुछ बताये घर से कहीं चली गई थी। शनिवार को वापस घर आयी और बताई कि कोड़ातराई, जूटमिल में रहने वाला विनेश पाव उससे मोबाइल पर बातचीत करता था। 22 मार्च को विनेश मोटर सायकल में गांव आकर लड़की को शादी कर अच्छे से रखने की बात कहकर बहला फुसला कर रायगढ़ के रास्ते छाल ले गया।
छाल में विनेश जहां मुर्गी फार्म में काम कर रहता था वहां लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया। घटना के लिखित शिकायत पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपी विनेश पाव ने बालिका का मेडिकल कराया गया और आरोपी युवक की पतासाजी कर रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।











