Uncategorized

भिलाई में जेल से छूटते ही  आरोपी ने दो युवकों को डंडे से जमकर पीटा : बीच चौराहे में गिराकर बेहोश होते तक मारा, हालत गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

By Dinesh chourasiya

 

युवक को बुरी तरह डंडे से पीटता आरोपी - Dainik Bhaskar

 भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हत्या का एक आरोपी एक युवक को बीच चौक में डंडे से बेरहमी से पीट रहा है। उसने तब तक मारा जब तक की युवक बेहोश नहीं हो गया। इस घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी छावनी पुलिस ने मामला दर्ज  किया है कि नहीं ये अभी मालूम नही चला

मामला छावनी थाना अंतर्गत कैंप 1 सुभाष चौक का है। यहां दो दिन पहले 29 मार्च की देर शाम कुमार नाम का व्यक्ति डंडा लेकर कपनू नाम के युवक को बेरहमी से पीट रहा है।
युवक को चौक में गिराकर बेहोश होते तक मारा

कुमार उसे सड़क पर गिराकर इतनी बेरहमी से पीट रहा है कि उसकी चीखें सुनकर पूरा मोहल्ला खिड़की से देखने लगा। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, लेकिन इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाया कि युवक को कुमार से बचा सके। किसी व्यक्ति ने मारपीट के इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुमार नाम का आदतन अपराधी कपनू नाम के युवक को डंडे से मार रहा है। उसकी बेरहमी से पिटाई से कपनू वहीं बेहोश हो गया।

कुमार ने कपनू के साथ खड़े उसके साथ को भी मारा। जब कुमार मारपीट करके वहां से चला गया तो उसके दोस्त ने कपनू को सुपेला अस्पताल पहुंचा, वहां से गंभीर हालत के चलते उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। इस घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी छावनी पुलिस ने अब तक ना तो मामला दर्ज किया है ना ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालत यह है कि छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर को मामले की जानकारी तक नहीं है।

दोनों युवक हैं आदतन अपराधी

जब मोहल्ले के लोगों से पता किया गया तो पता चला कि कुमार हाल ही में हत्या के आरोप में जमानत पर जेल से बाहर आया है। वहीं कपनू भी छोटे मोटे चोरी व अन्य अपराधों में शामिल रहता है। यह तो नहीं पता की दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, लेकिन कुमार ने उसे इतनी बुरी तरह मारा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button