
Uncategorized
दिल्ली के मुख्यमंत्री को बड़ा झटका, एवेन्यू कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ाई ईडी रिमांड खुद कर रहे थे अपने केस की पैरवी
By Dinesh chourasiya







दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड और चार दिन बढ़ा दी है। ED ने सुनवाई के दौरान सात दिन की रिमांड मांगी थी। ED की तरफ से ASG एसवी राजू और जोएब हसन पेश हुए। वहीं केजरीवाल की तरफ से एडवोकेट रमेश गुप्ता ने दलील दीं।
ASG एसवी राजू ने सुनवाई शुरू होने के बाद कहा कि केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया। वे सवालों के सीधे- सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं। जो डिजिटल डेटा मिला है, उसका विश्लेषण किया जा रहा है।
ED ने सुनवाई के दौरान कहा कि कुछ लोगों को गोवा से बुलाया गया है। इन लोगों और मुख्यमंत्री को आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज कराना है।








