Uncategorized

केजरीवाल ने कोर्ट में खुद पैरवी की:कहा- क्या CM की गिरफ्तारी के लिए 4 बयान काफी हैं; ED बोली- मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं

By Dinesh chourasiya

शराब नीति केस में गिरफ्तार दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी पर गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में 39 मिनट सुनवाई चली। केजरीवाल ने खुद अपने केस की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले पहले देश के पहले सिटिंग सीएम बन गए हैं।

ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी है। दलीलें सुनने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रिजर्व कर लिया है। कोर्ट में सुनवाई दोपहर 1.59 बजे शुरू होकर दोपहर 2.39 बजे खत्म हुई।

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आया है। 4 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?

इसके जवाब में ED ने कहा- मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं। वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त उनसे पूछा गया कि LG ने कहा था कि सरकार जेल से नहीं चलेगी। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि ये पॉलिटिकल षड्यंत्र है, जनता इसका जवाब देगी।

ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा था। आज उनकी कस्टडी समाप्त होने जा रही थी। इस पर ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेंन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया।

Related Articles

Back to top button