Uncategorized
दुर्ग के ब्लू डायमंड होटल में सजी जुआरियों की महफिल:दुर्ग पुलिस ने की छापेमारी, 7 आरोपियों को रंगेहाथों दबोचा, मौके से कैश भी जब्त
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में होली के दूसरे दिन पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने ब्लू डायमंड होटल में छापेमारी की, जहां से पुलिस की टीम ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को रंगेहाथों दबोचा। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।







जानकारी के मुताबिक मोहन नगर प्रभारी डीएसपी आकांक्षा पांडेय को मंगलवार शाम सूचना मिली। कातुलबोड़ स्थित होटल ब्लू स्टोन में जुआ चल रहा है, जिस पर DSP टीम लेकर होटल पहुंची।
7 लोग ताश पत्ती लेकर लगा रहे थे दांव
इस दौरान 7 लोग ताश की पत्तियों के साथ बैठे थे। सभी आरोपी दांव लगा रहे थे। पुलिस की टीम सभी आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मौके से 23 हजार रुपए कैश भी बरामद किया गया है।





इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
होटल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेन्द्र चंद्राकर (36), स्वपनिल जैन (42), अजय शर्मा (39), दिलीप साहू (40), युवराज धनकर (34), अमित कुमार चौबे (28) और योगेन्द्र सिंह राजपूत (47) को पकड़ा है।




