Uncategorized

दुर्ग में पूरकार चालक की लापरवाही से बाइक सावर की मौत:अचानक दरवाजा खोलने से बाइक गिरी और चालक आया ट्रेलर के नीचे

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि स्कार्पियो चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक सवार उससे टकरा कर गिरा और बगल से गुरज रहे ट्रेलर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हेमंत केसरिया भिलाई कैंप वन निवासी के रूप में हुई है। हेमंत के भतीजे ने भास्कर को बताया कि वो भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर है। उसके चाचा हेमंत केसरिया ठेकेदार थे। रविवार को वो सरमढ़ा इंडस्ट्रियल एरिया लेबर पेमेंट करने गए थे। वहां से भिलाई अपने घर लौट रहे थे।

सड़क पर मृत पड़े हेमंत कोसरिया

दोपहर में वो जैसे ही बस स्टैंड के पास स्थित चौक के पास से गुजर रहे थे बगल से खड़ी स्कार्पियो के चालक ने गाड़ी का दवाजा खोल दिया। इससे हेमंत की बाइक उससे टकराकर गिर गई और हेमंत उसी समय गुजर रहे ट्रेलर के नीचे आ गए। ट्रेलर हेमंत के ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री स्थित मरचुरी में रखवाया गया। सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कार्पियो के दरवाजे से टकराया बाइक सवार

परिजनों ने बताया हत्या की साजिश

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हेमंत केसरिया की हत्या की गई है। पहले से ही स्कार्पियो चालक उनका वहां इंतजार कर रहा था। उन्हें लूटने की नियत से उसने उसी समय गाड़ी का दरवाजा खोला जब वो वहां से गुजर रहे थे। इससे वो गेट से टकराए और ट्रेलर की चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि हेमंत को पहले जिला अस्पताल ले जाना था, लेकिन स्कार्पियों वाला उन्हें भिलाई बीएम शाह लेकर गया। ये अपने आपमें संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हेमंत के गले में सोने की चेन और कैश था। वो दोनों गायब है। उन्होंने पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button