
पूछताछ के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की ये बड़ी गलती! दबिश के दो घंटे बाद उठा ले गई ED, जानिए पूरा मामला
By Dinesh chourasiya







नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की टीम ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उनका मेडिकल किया जाएगा। ईडी के सूत्रों की मानें को केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शुक्रवार (22 मार्च) को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी उनके कस्टडी की मांग करेगी ताकि आगे की पूछताछ कर सके।

Kejriwal Arrest Reason इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। गुरुवार को कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है दरअसल, कथित शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम केजरीवाल को अब तक 9 समन भेजा था। पहला समन 2 नवंबर-2023 को दूसरा समन 21 दिसंबर, तीसरा 3 जनवरी को दिया गया था। वहीं चौथा समन 17 जनवरी, पांचवा समन 2 फरवरी, छठवां समन 22 फरवरी, सातवां समन 26 फरवरी, आठवां समन 27 फरवरी को दिया गया था। हलांकि केजरीवाल सभी समन को अवैध बताते हुए पूछताछ में कभी नहीं शामिल हुए। गुरुवार को उन्हें नौवें समन के तहत ईडी के सामने पेश होना था।









