
Uncategorized
अरविंद केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार? घर पर ईडी की टीम ने दी दबिश
By Dinesh chourasiya







नई दिल्लीः शराब घोटाला केस की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की टीम दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल के घक पहुंची है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।




दरअसल, कथित शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम केजरीवाल को अब तक 9 समन भेजा है। हालांकि केजरीवाल सभी समन को अवैध बताते हुए पूछताछ में कभी नहीं शामिल हुए। गुरुवार को उन्हें नौवें समन के तहत ईडी के सामने पेश होना था।





