छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मारुति में रखे काली कमाई 7 लाख 50 हजार रुपए किये जब्त 

By Dinesh chourasiya

 

.: बिलासपुर।  विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल और सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस के द्वारा थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान एक मारुति सिलेरियो में 7:30 लाख रुपए नगद रखें पाए जाने पर पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की। लेकिन वाहन चालक के द्वारा गोल-गोल जवाब देने पर पुलिस ने उस राशि को 102 जाता फौजदारी के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button