Uncategorized

CG BIG NEWS : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर।  : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और साय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज शाम निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी। उन्हें उपचार के लिए शहर के बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वे कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थी। लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया, जहां आज उन्होंने अंतिम सांसे ली। पिस्तादेवी की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से कल प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी के निधन पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पिस्तादेवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता, विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल की चाची थी।

 

 

Related Articles

Back to top button