Uncategorized

करीब एक हफ्ते तक बंद रहेगी कांग्रेस की “न्याय यात्रा”.. इन कामों में व्यस्त रहेंगे सांसद राहुल गांधी, देखें यात्रा का शेड्यूल

By Dinesh chourasiya

 

 

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा हैं कि दिल्ली में चुनाव संबंधी बैठकों के मद्देनजर पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच रोक दी जाएगी। 26 फरवरी से 1 मार्च तक ब्रेक रहेगा क्योंकि दिल्ली में चुनाव को लेकर कई अहम बैठकें हैं और राहुल गांधी का वहां मौजूद रहना जरूरी है,” जयराम रमेश ने बुधवार को लखनऊ में एएनआई से बात करते हुए यह जानकारी दी हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा 2 मार्च को फिर से शुरू होगी। 27-28 फरवरी को राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यूनाइटेड किंगडम में) जाएंगे, वह वहां दो व्याख्यान देंगे। हम 2 मार्च से और 2 मार्च को यात्रा फिर से शुरू करेंगे। 5, राहुल गांधी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे,

यात्रा ने पूरे किये 39 दिन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को 39वें दिन में प्रवेश कर गई। यात्रा फिलहाल लखनऊ में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। हालांकि, संभावित सहयोगी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति निश्चित नहीं है। सपा और कांग्रेस के बीच अभी भी सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, कांग्रेस दो सीटों पर अड़ी हुई है, जिन पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ने की इच्छुक है। पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लक्ष्य 6,700 सीटों को कवर करना है। लोकसभा चुनाव करीब आते हुए 15 राज्यों से होकर गुजरी।

Related Articles

Back to top button