Uncategorized

CG मे 60 लाख लोगों ने राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए दिया आवेदन:ऑनलाइन भी कर सकते अप्लाई  25 फरवरी तक होना है 77 लाख राशन कार्डों का नवीनीकरण

By Dinesh chourasiya

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वर्तमान में सभी 77 लाख राशन कार्डों के नवीनीकरण का काम 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी तक के आंकड़ों को देखें, तो 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारकों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया है।

खाद्य विभाग के एप के जरिए राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया जा रहा है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। वे खुद अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए एप्लीकेशन दे रहे हैं।

25 फरवरी 2024 तक होगा राशन कार्ड नवीनीकरण का काम

राशन कार्ड नवीनीकरण का काम 25 फरवरी 2024 तक होना है। खाद्य विभाग ने इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल ऐप तैयार किया है। इसे प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकता है। राशन कार्डधारी अपने मोबाइल में इस ऐप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्रॉयड मोबाइल नहीं है या जहां पर नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है, वहां उचित मूल्य की दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक एप्लीकेशन डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button