Uncategorized

अमृत भारत योजना के तहत भिलाई पावर हाऊस रेल्वे स्टेशन के सामने बेजा कब्जा 14 ठेला गुमती को भिलाई निगम ने हटाया भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा बनाने तैयारी 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में  केन्द्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत रेल्वे प्रशासन द्वारा प्रस्तावित पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के सौदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण में बाधक बन रहे स्टेशन के सामने अनियमित रूप से लगाए 14 ठेला, गुमटी को भिलाई निगम ने पुलिस प्रशासन एवं रेल्वे अधिकारियों की उपस्थिति में आज बेदखल कर दिया है।

पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में जीई रोड की ओर स्टेशन पहुंच के रास्ते में अनियमित लगाये गये ठेले, गुमटी, टीन टप्पर से निर्मित 14 दुकानों को बेदखल किया गया है।
जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन पावर हाउस के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए रेल्वे प्रशासन ने निगम को उक्त स्थल को रिक्त करवाकर सौंपने पत्र दिया था जिस पर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्यवाही कर बेदखली किये जाने के आदेश दिए।‌ जोन-3 कार्यालय द्वारा स्टेशन गेट पर लगे दुकानदारों को नोटिस देकर स्वयं से अपने कब्जे को हटाने कहा गया था। नोटिस की समय सीमा समाप्त होते ही जोन-3 का राजस्व अमला शुक्रवार को पुलिस व रेल्वे के अधिकारियो के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुँची।‌ निगम प्रशासन ने सबसे पहले अवैध रूप से चल रहे सायकल स्टेण्ड के घेरा तथा कमरे को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही को देखकर अन्य ठेला, गुमटी संचालक अपने दुकान से सामान हटाना प्रारंभ किया। दुकान खाली होते ही सभी ठेला, गुमटी को चैन से बांध कर जेसीबी द्वारा स्थल से बेदखल किया गया।

आज कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, छावनी सीएसपी आशीष बंछोर, सहायक राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, छावनी थाना टीआई सोनम ग्वाला, कुम्हारी टीआई संजय मिश्रा, जामुल टीआई केशव कोसले, गति शक्ति योजना से जुड़े रेल्वे के कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अरूण चौधरी, रेल्वे पुलिस फोर्स के इंसपेक्टर पूर्णिमा राय बंजारे, सब इंसपेक्टर आरके राठौर, निगम का तोड़फोड़ दस्ता महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button