Uncategorized

CG में एक्शन में दुर्ग कलेक्टर निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों की खैर नहीं:कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश, अधिकारियों को लगाई फटकार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी मंगलवार को काफी कड़े रुख में दिखीं। उन्होंने डीएमएफ की बैठक लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया को जो भी ठेकेदार या निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतती है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खनिज विकास निधि राशि का उपयोग विकास कार्यो किया जाना है। इसके बाद भी देखने में आ रहा है कि इस मद से राशि स्वीकृत होने के बाद उसके निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हुए हैं।

दुर्ग कलेक्टर ने ली डीएमएफ की बैठक

उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि रुके हुए सभी कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के निर्माण कार्य की प्रगति की स्वयं समीक्षा करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले एजेंसी एवं ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। डीएमएफ मद से जीर्णोद्धार कार्य जैसे आंगनबाड़ी, इमारत व शौचालय इत्यादि के कार्यों की जांच के लिए जिला स्तर पर तकनीकी समिति का गठन कर कार्यों का निरीक्षण करने और उसकी रिपोर्ट उन्हें देने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम देवेश धु्रव, आशीष देवांगन, लोकेश चंद्राकर, जिला खनिज संस्थान न्यास के नोडल अधिकारी लोकेश ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शासन के निर्देशों का हो कड़ाई से पालन

कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग के प्रमुखों को शासन की मंशा और निर्देश के तहत कार्य करना है। वो शुरू हो चुके कार्यों की सूची तैयार करें और शासन के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दें। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत जो भी कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उसमें शासन द्वारा निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करना है। किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन कार्यों को देखा जाएगा प्रमुखता से

कलेक्टर ने सखी वन स्टॉफ सेंटर में नाली निर्माण, आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रयास विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आईटीआई कैम्पस में पेयजल व्यवस्था, जामगांव (आर) में पंचायत भवन के जीर्णोद्धार का कार्य, सेजेस में अन्य निर्माण कार्यो को प्रमुखता से देखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button