छत्तीसगढ़

उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य विषय पर आधारित मनाया जाएगा बिजली महोत्सव

बलौदाबाजार,: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 से 30 जुलाई तक उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य,पावर @ 2047 थीम के तहत बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में प्रत्येक जिले के दो प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी स्थल पर पोस्टर बैनर द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। आजादी से अब तक बिजली व्यवस्था में किए गए परिवर्तन आधुनिकीकरण व नवीनीकरण का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 29 जुलाई को नगर भवन भाटापारा एवं 30 जुलाई को नगर भवन बलौदाबाजार में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। जिसमे जिले सभी आम जनता सादर आमंत्रित है।

 

Related Articles

Back to top button