Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर महापौर परिषद की बैठक में लिया गया फैसला

By Dinesh chourasiya

 

Bhilai News: खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर

महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति में की गई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में होने वाले पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 4 नग उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किये जाने के लिए निविदा में प्राप्त दर की स्वीकृति महापौर परिषद में प्रदान की है।

भिलाई निगम के खुर्सीपार में 1500 कि.ली, सुपेला क्षेत्र में 1500 कि.ली, वैशाली नगर में 2000 कि.ली एवं केम्प-2 के क्षेत्रों में 3000 कि.ली. क्षमता का उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण किया जाना है।

उक्त टंकी के निर्माण हो जाने से भिलाई के सभी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी निदान हो सकेगा। जिन क्षेत्रो में कम फोर्स के साथ पानी प्राप्त हो रहे है, उसका भी समाधान होगा।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गंवई, मालती ठाकुर, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित जोन आयुक्त, विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button