Uncategorized

Bihar Latest News
 

 : पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि जेडीयू-आरजेडी गठबंधन में दरार आ गई है और कभी भी नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। गठबंधन के टूटने से न सिर्फ आरजेडी को झटका लगेगा बल्कि इंडी गठबंधन को भी करारा झटका लगेगा। सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि आज देर शाम नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और 28 जनवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।: दरअसल, राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में तल्खी बढ़ गई है। पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दूरी दिखी भी। इसमें CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी शामिल हुए, डेढ़ घंटे साथ भी रहे। दोनों बिना आपस में बातचीत के निकल गए। सूत्रों के मुताबिक, JDU के सभी विधायकों को शाम तक पटना बुलाया गया है। उधर, भाजपा ने अपने विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। पटना में भाजपा विधायक रात से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।

 

राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। बता दें कि बिहार राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार यानी आज का दिन काफी अहम हो सकता है। नीतीश कुमार दोपहर साढ़े तीन बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलेंगे।

बिहार में बीजेपी के दो डिप्टी सीएम!

ऐसा माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई तो बीजेपी की ओर से राज्य में दो डिप्टी सीएम बनना तय है। तो वहीं 24 घंटे में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजनीतिक हलचल से साफ देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार, लालू यादव से काफी नाराज हैं। तो वहीं बीजेपी सांसद सुशील मोदी के डिप्टी सीएम बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार बनाकर शपथ ले सकते हैं।

 

बीजेपी सांसद ने दिया बड़ा बयान

बीजेपी नेता सुशील मोदी का कहना है कि राजनीति में दरवाजे बंद होते हैं और दरवाजे खुलभी जातेहैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में एक रैली के दौरान कहा था कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हो गए हैं, जिसके बाद से बीजेपी के नेता लगातार यही कहते आए हैं कि वह जेडीयू के साथ अब कोई समझौता नहीं करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button