रायपुर में केक से बनाया 21 किलो का राम मंदिर:चॉकलेट से बनाई गई सीढ़ियां; अंदर विराजे हैं राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान
By Dinesh chourasiya
प्राण प्रतिष्ठा को यादगार और खास बनाने के लिए सभी अपने अपने तरीके से जुटे हैं। इसी तरह रायपुर के एक बेकरी शॉप में रखा वहां पहुंचने वालों का ध्यान खींच रहा है। इस केक को राम मंदिर की तरह डिजाइन किया गया है। इसे चॉकलेट, कोकोनट पाउडर जैसी शाकाहारी खाद्य पदार्थ से तैयार किया है।
इसे बनाने में करीब 7 दिन लगे हैं। 21 किलो वजन के इस केक को 3 लोगों ने मिलकर तैयार किया है। संचालक ने बताया कि इसे सिर्फ दर्शन के लिए रखा गया है और बाद में इसे विसर्जित कर दिया जाएगा।







3 लोगों ने 7 से 8 घंटे काम किया
बेकरी के ओनर देवेंद्र साहू ने बताया कि 14 जनवरी को हमने राम मंदिर की प्रतिकृति को बनाने की शुरुआत की। इसे बनाने में 3 लोग लगे थे रोजाना 7 से 8 घंटे डिजाइन और स्ट्रक्चर तैयार करने में लगते थे। धीरे धीरे इसे मन्दिर के रूप में तैयार किया गया।
तस्वीरों में देखिए राम मंदिर की तरह बना केक





पूरे शाकाहारी खाद्य पदार्थ से बना
देवेंद्र साहू ने बताया कि राम मंदिर बनाने में सभी खाद्य पदार्थ शाकाहारी इस्तेमाल किया गया है। फाउंडेंट, जेल और कोकोनट पाउडर से तैयार करना चैलेंजिंग था। शुरुआत में मंदिर के डिजाइन और शेप बनाने में दिक्कत आ रही थी लेकिन बाद में स्टेप में काम किया गया।
पहले पिलर को लगाया गया उसके बाद उपर का स्ट्रक्चर तैयार किया गया। अयोध्या में जिस तरह राम मंदिर की सीढ़ियां तैयार की गई है उसी तर्ज पर चॉकलेट से सीढ़ियों को बनाया गया है। इसके साथ मंदिर में कलश, शेर और हाथी , धनुष बाण भी तैयार किया गया है।
मंदिर में राम जानकी मूर्ति
केक, चॉकलेट से तैयार की गई राम मंदिर की प्रतिकृति बनाने के बाद उसे लाइट से सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर के अंदर राम दरबार मूर्ति स्थापित की गई है। जिसमें श्रीराम भगवान के साथ सीता माता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी मूर्ति है।
मन्दिर का करेंगें विसर्जन
देवेंद्र साहू ने बताया सभी जगह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव की तैयारी चल रही है हम बेकरी के व्यवसाय से जुड़े हैं इसलिए हमें बेकरी आइटम से राम मंदिर बनाने का आइडिया आया। राम मंदिर को दुकान में आने वाले सभी लोग पसंद कर रहे हैं। आने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति दुकान में ही लगे रहेंगी। बाद में इस मंदिर को नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा।




