Uncategorized

दुर्ग में कोतवाली थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी:तीन ताले तोड़कर राशन दुकान में घुसा चोर, नगदी समेत चांदी की मूर्ति पार किया चोर के तलाश में पुलिस

By Dinesh chourasiya

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की तस्वीर - Dainik Bhaskar

दुर्ग शहर में कोतवाली थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एक राशन की दुकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर रात में रॉड और कैंची लेकर पहुंचा। दुकान के तीन ताले तोड़े और अंदर से लगभग पौने 2 लाख रुपए और चांदी के पूजा के बर्तन चोरी कर ले गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान संचालक ने बताया कि उनकी अनाज की दुकान दुर्ग के गंजपारा में स्थित है। उसे वो और चंदन जैन देखते हैं। रविवार को रोज की तरह वो लोग दुकान को बंद करके रात में अपने घर चले गए थे। इसी दौरान एक चोर रॉड और कैंची लेकर दुकान पहुंचा। उसने उसकी मदद से दुकान में लगे तीन बड़े तालों को तोड़ा और फिर दुकान के अंदर घुसा। इसके बाद उसने गल्ले को तोड़कर उसमें रखे लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए नगद और चांदी की माला और पूजा के बर्तन सहित लगभग दो लाख रुपए का सामान चोरी करके चला गया।

जब सुबह दुकान संचालक दुकान पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली थाने जाकर मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज लेकर चली गई। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जांच में लिया है।

7 मिनट के अंदर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। चोरी पहले से चेहरे को कपड़े से कवर करके आया था। उसने महज 7 मिनट के अंदर दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया। चोरी का तरीका देखकर ऐसा लगता है कि वो कोई पेशेवर चोर है। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चला है।

Related Articles

Back to top button