Uncategorized

CG CRIME NEWS : टोनही समझकर महिला की 7 लोगों ने की पिटाई, फिर जला दिया जिंदा, इलाज के दौरान मौत, सभी गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

 

 

बिलासपुर।: थाना मस्तूरी के ग्राम भदौरा में टोनही का आरोप लगा जिस बुजुर्ग महिला भूरी बाई सोनवानी के साथ गांव के 7 लोगों ने मारपीट कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। वह बुजुर्ग महिला ने सिम्स में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।

गौरतलब हो कि गत 11 जनवरी की रात गांव के ही दो बैगा सहित सात लोगों ने मिलकर टोनी प्रताड़ना व अंधविश्वास का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटने के साथ उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया था और मरा हुआ समझकर महिला को झाड़ियां में फेंक दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग महिला को सिम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया था।बुजुर्ग महिला सिम्स में आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही और आखिरकार शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ हत्या का प्रयास और टोनही प्रताड़ना के मामले में जेल भेज दिया है और अब आरोपियों के विरुद्ध हत्या की भी धारा जोड़ने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button