
छत्तीसगढ़
दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ में चौक चौराहों में एलईडी के जरिये होगा लोकसभा चुनाव के परिणाम का प्रसारण
By Dinesh chourasiya
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी।
शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण की तैयारी की गई है। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं। चक्रवार सभी प्रत्याशियों को मिले मत और बढ़त की जानकारी दी जायेगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को मतगणना होगी वही। दुर्ग भिलाई के में भी प्रमुख चौक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम मतगणना दिखाई जाएगी







सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोनी से ही एलईडी को लिंक कर प्रसारण किया जाएगा। मतगणना स्थल कोनी में आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के नागरिक भी त्वरित रूप से परिणाम देख सुन पायेंगे







