Uncategorized

CG में भाजपा नेता असीम राय हत्या मामले में पुलिस ने शूटर और पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी को दबोचा, तीन पिस्टल बरामद, अब 13 आरोपी गिरफ्त में

By Dinesh chourasiya

कांकेर : : असीम राय हत्याकांड में पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने शूटर विकास तालुकदार और पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी सोनू साहू गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शूटर विकास को महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है, वहीं पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी को  दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पिस्टल समेत 3 पिस्टल आरोपी से बरामद किया है। वहीं जिंदा राउंड भी मिले है।

Asim Rai Murder Case

भाजपा नेता को मारने 7 लाख में दी थी सुपारी

 : आपको बता दे कि, बीते 7 जनवरी 2024 को भाजपा नेता की बाजार में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी थी,  इस हत्याकांड के पीछे सियासी साजिश बताई जा रही हैं जबकि साजिश रचने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के दो बड़े नेता है। इस हत्या के मुख्य आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल का नाम सामने आया है, जिन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दी थी। यह मर्डर सुपारी किलिंग थी जबकि मुख्य शूटर अब भी फरार हैं। इस पूरे मर्डर केस में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों की संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही हैं।

 : इस हत्याकांड में शामिल फरार शूटर को पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा है। इस असीम राय हत्याकांड में नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली समेत 13 आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुकें है।

Related Articles

Back to top button