Uncategorized

ईडी की टीम खाली हाथ लौटी विधायक देवेंद्र यादव के घर से

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बंगले में ईडी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। ईडी की टीम पहले रात 11 बजे उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव के घर से निकली। इसके करीब ढाई घंटे बाद रात 1.30 बजे विधायक आवास से भी निकल गई। ईडी के जाने के बाद जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव बंगले से बाहर आए उनके समर्थकों ने उन्हें अपने कंधे पर बैठा लिया। विधायक देवेंद्र यादव समर्थकों के सामने सीना ठोकते और अपने जीत की खुशी जताते दिखे। इधर देवेंद्र यादव जिंदाबाद के नारों से पूरा पूरा सेक्टर 5 गूंज उठा। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सच कभी पराजित नहीं हो सकता

Related Articles

Back to top button