Uncategorized

CG में कोहरे से दिल्ली रूट की ट्रेनें 17 घंटे लेट:पेंड्रा-कटनी रेल रूट पर 6 से ज्यादा ट्रेनें लेट, ठंड में यात्रियों की बढ़ी परेशानी

By Dinesh chourasiya

कोहरे से दिल्ली रूट की ट्रेनें 17 घंटे लेट । - Dainik Bhaskar

कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली रूट की ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। बात करें पेंड्रा कटनी रेल रूट पर की तो इस रूट पर आधा दर्जन से भी अधिक ट्रेनें कई घंटे लेट पहुंची हैं और चल रही हैं। हरिद्वार से चलकर पूरी की ओर जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस करीब 17 घंटे लेट चल रही है तो हीराकुंड एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनों के लेट होने का कारण कोहरा है। ऐसे में अब ठंड के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। हजारों लोग इस रूट में पड़ने वाले अलग-अलग रेलवे स्टेशनों में कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए इंतजार करते नजर आए।

रेलवे और निकाय ने नहीं की अलावा की व्यवस्था

वहीं बिलासपुर कटनी रूट पर पड़ने वाले पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में रेल यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। यहां पर रेल यात्रियों को ठंड से निजात दिलाने के लिए न तो रेलवे और ना ही स्थानीय निकाय के द्वारा कोई अलाव इत्यादि की रात को व्यवस्था की गई थी।

पिछले कई दिनों से लेट चल रहीं ट्रेनें

पिछले कई दिनों से लेट चल रहीं ट्रेनें

कड़ाके की ठंड में भी लोग एक तो ट्रेन का इंतजार करते और दूसरा ठंड के कारण काफी परेशान नजर आए। वहीं रात में गुजरने वाली ट्रेन में भी कुछ घंटे तक प्रभावित रही हैं, जबकि उत्तर भारत और दूसरे से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेन कई घंटे तक प्रभावित पिछले कुछ दिनों से चल रही है।

Related Articles

Back to top button