खेल

कुछ ही देर में शुरू होगी आईपीएल 2024 की नीलामी, दांव पर लगेंगे 263 करोड़ रुपए

By Dinesh chourasiya

 

IPL 2024 Auction

 

नई दिल्ली: I आईपीएल 2024 की मिनी ऑक्शन का आज आगाज होने जा रहा है। आज देश और विदेश के कई क्रिकेटरों के किस्मत का ताला खुलेगा। वहीं दूसरी ओर कौन किस तरह से ख‍िलाड़‍ियों पर बोली लगाएगा, इस पर सभी फैन्स की नजर रहेगी। दुबई में होने वाली इस मिनी ऑक्शन में आज 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 262.95 करोड़ रुपये पर्स में है। सबसे ज्यादा रकम आरसीबी के पास है, जिसने रिटेंशन डे के दिन अपने 11 प्लेयर्स को रिलीज किया था।

बड़ा दांव खेल है गुजरात टाइटंस

क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार हैं, जिसमें 333 प्लेयर्स पर बोली लगने वाली है। वहीं फैंस की निगाहें गुजरात टाइटंस पर रहेगी। क्योंकि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। अब गुजरात टाइटंस को हार्दिक पांड्या का टीम को विकल्प ढूंढना है।

10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट खाली है। जिसमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यानी ज्यादा-से-ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए आरसीबी टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा है। आरसीबी के पर्स में 40.75 करोड़ रुपये है। ऐसे में आरसीबी टीम ऊंची बोली लगाते हुए प्लेयर्स को अपने खेमे में शामिल कर सकते हैं।

आज फैसले का दिन

आईपीएल 2024 सीजन के लिए आज दुबई के कोका-कोला एरीना में मिनी नीलामी का आयोजन होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से नीलामी का लाइव प्रसारण शुरू होगा। इस बार की नीलामी काफी दिलचस्‍प मानी जा रही है क्‍योंकि कई दिग्‍गज नाम शॉर्ट लिस्‍ट हुए हैं।

आईपीएल 2024 का शेड्यूल

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से मई के आखिरी तक होने की संभावना है। हालंकि अभी आईपीएल की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button