छत्तीसगढ़

CG NEWS : CM बघेल ने सड़क हादसे में भारत यादव की मृत्यु पर जताया दुख, परिजनों को 4 लाख देने की घोषणा की

By Dinesh chourasiya

रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भारत यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि आज सवेरे पाटन में बोलेरो और दोपहिया वाहन एक्टिवा की टक्कर में भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button