छत्तीसगढ़

आज दिल्‍ली जाएंगे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, CEC की बैठक में लगेगी प्रत्‍याशियों के नामों पर मुहर,चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा

By Dinesh chourasiya

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेलआज  दिल्‍ली जा रहे हैं। जहां वे कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक में पार्टी प्रत्‍याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है। देर रात में करीब 4 घंटें तक चली इस बैठक में लगभग सभी सीटों पर सिंगल नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अब सीईसी की बैठक में प्रस्‍तावित नामों पर अंतिम विचार किया जाएगा। आला कमान की मंजूरी मिलते ही प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

सीएम भूपेश आज  दोपहर 12 बजे विमान से दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे
पार्टी नेताओं ने बताया कि सीएम भूपेश आज दोपहर 12 बजे विमान से दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर पौने दो बजे दिल्‍ली पहुंच जाएंगे, जहां वे छत्‍तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। बघेल दिल्‍ली में पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से भी मिलेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होने की उम्‍मीद है। इसके बाद सीएम बघेल सीईसी की बैठक में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button