Uncategorized

भिलाई में स्कूल बंद.स्कॉच शुरू’ के खिलाफ थाने पहुंचे विधायक रिकेश सेन पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ FIR की मांग रीकेश बोले-झूठ परोसने में माहिर हैं भूपेश बघेल, जनता को गुमराह कर रहे

By Dinesh chourasiya

वैशाली नगर विधायक पहुंचे सुपेला थाने दिया शिकायत पत्र - Dainik Bhaskar

वैशाली नगर विधानसभा के भाजपा विधायक रिकेश सेन शुक्रवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज कराने सुपेला थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल स्कूल बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भूपेश बघेल झूठ परोसने में माहिर हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भ्रामक पोस्ट डाली है। छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद होने को लेकर पोस्ट कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मामले की जांच करने और गलत पाए जाने पर FIR दर्ज करने के लिए दुर्ग एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है।

भूपेश बताएं साय सरकार में कौन सा स्कूल बंद हुआ

रिकेश सेन ने भूपेश बघेल से पूछा है कि वह ये बताएं कि साय सरकार के दौरान कौन सा स्कूल है, जो बंद हुआ है। उन्होंने कहा उनके सवाल पर भूपेश मौन है। उनके पास कोई जवाब नहीं है, हां कल वो ये जवाब जरूर दे सकते हैं। उनके एक्स हैंडल अकाउंट पर यह पोस्ट किसी दूसरे के द्वारा डाली गई है। उन्होंने कहा उन्हें इस तरह का गुमराह करने वाला बयान नहीं देना चाहिए।

शिक्षा को और उन्नत और मजबूत बनाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार का मुख्य केंद्र शिक्षा है। पिछले 11 महीने से लगातार शिक्षा को और उन्नत और मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए लगातार राज्य सरकार नई योजनाएं बना रही है। इससे शिक्षा का स्तर काफी ऊपर उठा है।

रिकेश ने सेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिसिया कार्रवाई दिखाई ही नहीं दे रही है। दुर्ग एसपी को गुंडा कहने वाले भूपेश बघेल के पास इतना समय भी नहीं है कि वह उसी दुर्ग पुलिस को उत्साहवर्धन भी कर दें, जब वो अमित जोश जैसे गुंडे का एनकाउंटर करती है।

Related Articles

Back to top button