Uncategorized

CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर:नक्सली लीडर अभय को घेरने निकली 2 राज्यों की फोर्स, 2 जवान घायल; रायपुर एयरलिफ्ट किए गए

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है। वहीं दो जवानों को भी गोली लगी है, जिन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। कांकेर SP आईके एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।

बस्तर के लगभग सभी जिलों के DRG जवान और महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय को घेरने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है।

सुबह 8 बजे से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था, सुबह 8 बजे से यह मुठभेड़ शुरू हुई थी, करीब 3 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। वहीं नक्सली इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भाग न जाए इसके लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो को तैनात किया गया है।

नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद फोर्स को रवाना किया गया था। शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगल में दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button