
अगर नहीं हुआ भारत-पकिस्तान का मैच तो क्या होगा आगे?.. क्या इस मुकाबले के लिए है रिजर्व डे
By Dinesh chourasiya
कोलम्बो : पहले मुकाबले की तरफ भारत और पकिस्तान के बीच आज के दूसरे मुकाबले में भी पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए है। लेकिन इसके बाद हुई बारिश खबर लिखे जाने तक जारी था। दोनों ही देशो के अलाव पूरी दुनिया की नजर इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर है लेकिन लगातार हो रही बारिश से पहले मुकाबले की तरफ इस मैच के भी रद्द होने की आशंका बढ़ गई है।







क्रिकइंफो के मुताबिक़ प्लेयिंग कंडीशन के अनुसार अगर आज का मैच शुरु नहीं हो तो बिना कोई ओवर गँवाए मैच कल खेला जाएगा। हालांकि आज दूसरी पारी में कम से कम बीस ओवर का मैच संभव हुआ तो मुकाबला रिजर्व दे में नहीं जाएगा।
बता दे कि भारत और पकिस्तान के बीच एशिया कप में यह दूसरा मुकाबला भी श्रीलंका में खेला जा रहा है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद दर्शको की नजर आज कोलम्बो में हो रहे दुसरे मुकाबले पर थी। पहले मैच में भी पाकिस्तान बल्लेबाजी नहीं कर पाया था तो वही आज भी पाकिस्तान की तरफ से 24.1 गेंद फेंके जा चुके है। पहले मैच के रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों को एक-एक प्वाइंट हासिल हुए थे।












