छत्तीसगढ़
कर्नाटक के हावेरी में खड़े ट्रक से टकराई बस, 13 की मौत; देवी यल्लम्मा के दर्शन करके लौट रहे थे यात्री
By Dinesh chourasiya

कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार सुबह एक मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन करके बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस के ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।







