Uncategorized

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अब 13 मई को सुनवाई:दिल्ली हाईकोर्ट ने ED-CBI को जवाब देने के लिए और 4 दिन का समय दिया

By Dinesh chourasiya

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 मई को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ाई है।   - Dainik Bhaskar

शराब नीति केस में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट अब 13 मई को सुनवाई करेगा। ED और CBI के वकीलों ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से कहा कि हमें जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय चाहिए।

जांच एजेंसी के वकीलों ने कहा कि हमारे जांच अधिकारी व्यस्त हैं। सुप्रीम कोर्ट में इसी मामले में एक अन्य आरोपी के मामले को भी हम देख रहे हैं, इसलिए हमें जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दीजिए।

मनीष सिसोदिया के वकील विवेक जैन से जांच एजेंसी की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा- एजेंसीज डेढ़ साल से अधिक समय से इसकी जांच कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के सामने उन्होंने कहा, हम 6 महीने के अंदर ट्रायल खत्म कर देंगे। ट्रायल कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका को कई बार स्थगित भी किया गया था।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि मैं आपको (ED) केवल 4 दिन का समय दे रहा हूं। मैं मामले को सोमवार 13 मई के लिए रख रहा हूं। जमानत याचिका की सुनवाई अब 13 मई को करेंगे।

इससे पहले 3 मई की सुनवाई में कोर्ट ने ED-CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही सिसोदिया को बीमार पत्नी सीमा से हफ्ते में एक बार मिलने की परमिशन भी दी थी।

मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को CBI ने करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने भी उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। 7 मई 2024 को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ाई गई है।

Related Articles

Back to top button