Uncategorized

CG में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर IT की छापा, घर के अंदर कर रहे हैं दस्तावेज की जांच

By Dinesh chourasiya

 

 

 

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में लगातार आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है। वहीं एक बार फिर IT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई कोई और नहीं बल्कि पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पर की गई है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर स्थित केना बांध इलाके स्थित और रायपुर विधायक कालोनी स्थित पूर्वमंत्री अमरजीत भगत के घर पर आईटी की दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार टीम कल रात से ही रवाना कर दी गई थी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आईटी टीम की संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 10 से अधिक अधिकारी कर्मचारी पहुंचे अमरजीत के निवास पहुंचे हुए हैं और घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इसमें एमपीसीजी सर्किल के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, भिलाई में चौहान बिल्डर अमर हूरा, हर पाल अरोरा, कैलाश बजाज को घेरा है।

 

Related Articles

Back to top button