
भिलाई पावर हाउस में महिला को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya







आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में अन्य प्रकरण दर्ज**दिनांक 11.03.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई स्थित एक ट्रांसपोर्ट एवं टायर दुकान में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। दिनांक 05.03.2026 को शाम लगभग 04:00 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थिया को पावर हाउस भिलाई स्थित एक लॉज के कमरे में बुलाया गया, जहां आरोपी द्वारा प्रार्थिया का हाथ पकड़कर उसके साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 74, 351(3) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी **बी. लक्की जॉर्ज** को चिन्हित कर दिनांक 12.03.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




आरोपी का नाम
1. बी. लक्की जॉर्ज, निवासी बीएसपी सेक्टर 04, सड़क 19, क्वार्टर, भिलाई जिला दुर्ग





