छत्तीसगढ़

CG NEWS : रेलवे क्रॉसिंग पर OHE लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, 4 घंटे ट्रेनों का परिचालन बंद, एनएच पर लगी वाहनों की लंबी कतार

By Dinesh chourasiya

  • CG NEWS : रेलवे क्रॉसिंग पर OHE लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, 4 घंटे ट्रेनों का परिचालन बंद, एनएच पर लगी वाहनों की लंबी कतार

सक्ती।  : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रेलवे क्रॉसिंग के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां बाराद्वार के पास सकरेली रेलवे क्रॉसिंग पर बिजली तार के संपर्क में आने से ट्रक में भीषण आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद ड्राइवर ने किसी तरह से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। साथ ही नेशनल हाईवे 49 पर भी लंबा जाम लग गया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार के पास सकरेली रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे एक ट्रक ओएचई लाइन के संपर्क में आ गया। इसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। घटना के बाद फाटक पर काफी देर तक ट्रक जलता रहा, जिससे करीब चार घंटे तक हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। नेशनल हाईवे 49 में भी करीब 8 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। बाराद्वार रेलवे स्टेशन में रात 1 बजे से खड़ी आजाद हिंद एक्सप्रेस के यात्री बेहद परेशान होते रहे।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे की इमरजेंसी रिलीफ व्हीकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करवाया। इस घटना के कारण इस रूट की कई ट्रेनें आउटर या स्टेशनों में रोक दी गई थी। बीती रात से यात्री ट्रेनों में ही फंसे रहे। हालांकि ट्रैक क्लियर होने के बाद अब ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं हाईवे पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि, ट्रक में टायर लोड था और गाड़ी ओवरलोड थी, जिसकी वजह से गाड़ी ओएचई तार से टकरा गई और आग लग गई।

 

 

Related Articles

Back to top button