उत्तरप्रदेश

कलयुगी मां ने तीन बच्चों कुएं में फेंका, दर्दनाक मौत,

By Dinesh chourasiya

मिर्जापुर। संत नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पजरा गांव में शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और कमरे में जाकर खुद पर आग लगा ली. यह आग पूरा घर में फैल गई. ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस दो बच्चों का शव बाहर निकाले. तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है. पचरा गांव निवासी अमरजीत की पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की सुबह अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कमरे के अंदर जाकर आग लगा ली. घटना की खबर लगते ही स्वजन शोर मचाने लगे. शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
बालकों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ,लेकिन तब तक तीनों डूब चुके थे. तीनों बच्चों की मौत हो गई. इसमें दो बेट‍ियों दो वर्षीय कृति व एक वर्षीय अनु के शव को कुएं से बरामद कर लिया गया है. जबकि बड़े बेटे आकाश (8) की तलाश जारी है. वहीं अमरजीत की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि सुबह तीन से चार बजे के करीब पति से विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बेटी और एक बेटे को पास के कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दिया. एक बेटा एक बेटी के शव को बाहर निकाला गया है. एक बेटी का शव कुएं में है, उसे भी बाहर निकाला जा रहा है. महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की सुबह अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कमरे के अंदर जाकर आग लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button