
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा नेहरू नगर पूर्व में नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया।*_ ▪️ *पुलिस सहायता केंद्र के उद्घाटन बाद कालोनी के रहवासियों की सुनी समस्या।* ▪️ *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ नेहरू नगर एवं कोसा नगर इलाके का भ्रमण कर समस्याओं का किया गया निराकरण।* ▪️ *अब तक कुल 16 पुलिस सहायता केंद्र खोला जा चुका है जिले में।*
By Dinesh chourasiya
▪️ _*पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा नेहरू नगर पूर्व में नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया।*_







▪️ *पुलिस सहायता केंद्र के उद्घाटन बाद कालोनी के रहवासियों की सुनी समस्या।*
▪️ *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ नेहरू नगर एवं कोसा नगर इलाके का भ्रमण कर समस्याओं का किया गया निराकरण।*
▪️ *अब तक कुल 16 पुलिस सहायता केंद्र खोला जा चुका है जिले में।*




वर्तमान में आम जनता की पहुंच पुलिस तक सरल एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा लगातार रिस्पांस टाइम कम करने एवं अपराध में कमी लाने हेतु पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में एक अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण दिनांक 23 मई 2023 को *पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव* के द्वारा रिबन काटकर पुलिस सहायक केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित *पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव का स्वागत, नेहरू नगर के रहवासियों एवम वार्ड पार्षद के द्वारा पुष्प गुच्छ भेट किया गया* । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पुलिस की 24 घंटे उपस्थिति एवम पेट्रोलिंग से निश्चित रूप से यहां की व्यवस्था में सुधार आयेगा और जो चोरी की समस्या उत्पन्न हो रही है वह आगे चलकर नहीं होगा तथा कार्यक्रम के बाद स्वयं *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नेहरू नगर क्षेत्र के वार्ड पार्षद एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल पेट्रोलिंग करते हुए कोसा नगर इलाके की तंग गलियों में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी, आम लोगों के द्वारा द्वारा क्षेत्र में हो रही नशे की समस्याओं के बारे में बताकर निराकरण हेतु कहा, जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा थाना प्रभारी सुपेला को तुरंत निर्देशित कर नशा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं लगातार अभियान चलाने हेतु की बात कही।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव को अपने बीच पाकर *वार्ड वासियों ने बहुत सारी शुभकामनाएं देकर आगे भी इसी तरह कार्य करने की बात करते हुए लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया।*
आज के इस कार्यक्रम में *पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री संजय कुमार ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल रखेजा, श्री सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, थाना प्रभारी सुपेला श्री दुर्गेश शर्मा, चौकी प्रभारी स्मृति नगर श्री प्रमोद श्रीवास्तव, वार्ड के पार्षद श्री निरंकारी यातायात व थाने बल उपस्थित रहें।*







