
BIG ACCIDENT : एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत, देखें हादसे का CCTV फुटेज
By Dinesh chourasiya
गाजियाबाद। BIG ACCIDENT : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ गया। नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.







हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-9(NH-9) दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेस-वे की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन में हुआ। पुलिस और डीएमई की टीम रेस्क्यू करने में लगी है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हुए एक्सीडेंट का एक सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक स्कूल बस गलत दिशा से आ रही है। इस दौरान बस की कार से टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। इसके बाद गेट को कटर से काटकर शव को निकाला गया। शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।









