छत्तीसगढ़

भिलाई के बाद दुर्ग जिले में चोरों ले हौसले बुलंद है। सरेआम महिला से बैग स्नैचिंग का मामला सामने आया है। दरहसल शादी कार्यक्रम से घर लौट रही महिला के साथ तीन बाइक सवार युवकों ने उसका बैग छिनकर मौके से फरार मोहन नगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

By Dinesh chourasiya

“भिलाई। दुर्ग जिले में चोरों ले हौसले बुलंद है। सरेआम महिला से बैग स्नैचिंग का मामला सामने आया है। दरहसल शादी कार्यक्रम से घर लौट रही महिला के साथ तीन बाइक सवार युवकों ने उसका बैग छिनकर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर दुर्ग निवासी रागिनी सिन्हा अपने परिवार समेत कवर्धा स्थित सिलयाटी शादी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए हुए थे।

शनिवार की देर शाम दुर्ग घर लौट रहे थे। दुर्ग पहुंचने के बाद पति अपनी बाइक से किसी काम से निकल गया। पत्नी को घर छोड़ने के लिए ई रिक्शा में उसे बिठा दिया। महिला अपने पास एक बैग भी रखी हुई थी। जिसमें सोने व चांदी के जेवरात, नगदी 400, मोबाइल था। इस दौरान राजेन्द्र पार्क के समीप ई रिक्शा पहुचने पर ही तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने महिला से बैग को छिनकर फरार हो गए।

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद महिला ने चिखना चिल्लाना शुरु किया। तब आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। बैग छिनकर आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गए थे। सूचना पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उक्त सामानों की कीमत 55 हजार आंका जा रहा है। इस दौरान सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button