
छत्तीसगढ़
RAIPUR BREAKING : अपने एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे है, उनके रायपुर आगमन पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया.
आपको बता दें कि अपने छत्तीसगढ़ के पहले दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ रायपुर के हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) के छात्रों और संकाय के साथ परस्पर बातचीत करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ के राजभवन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।
















