Uncategorized

भिलाई के नंदनी रोड स्थित सिटी यूनियन बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार  आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जप्त

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी अनुराग बंधु, शाखा प्रबंधक, सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.02.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति बैंक में स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुआ। बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परीक्षण करने पर प्रस्तुत आभूषण नकली पाए गए।

आरोपी द्वारा नकली आभूषणों पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित कर उन्हें असली बताकर बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। यदि परीक्षण में आभूषणों की पहचान नहीं हो पाती तो बैंक को आर्थिक क्षति होती।

 

 

 

प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 318(4), 336(2), 62 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड, छावनी, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :
राज कुमार पातरा, उम्र 37 वर्ष, निवासी राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवास – प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग

जप्त सामग्री :
01 नग हार, 02 नग कंगन, 02 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 01 नग अंगूठी, कुल वजन 113 ग्राम, जिन पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित

 

Related Articles

Back to top button