छत्तीसगढ़

भिलाई के  मिलन चौक में यूपी से पेठा बनाने आए युवक की हत्या:घायल अवस्था में अस्पताल में छोड़कर भाग गए आरोपी, छावनी पुलिस ने 6 लोगो को लिया हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ पेठा बनाने का व्यवसाय करने आए युवक को उसी के साथियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में छोड़कर भाग गए थे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है

छावनी थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि उनके पास लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से रविवार को सूचना आई थी कि मरचुरी में एक बॉडी आई है। युवक को देर रात 2 बजे के करीब घायल हालत में उसकी के साथी छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के आने पर मृतक की पहचान विपिन राठौर पिता राजेंद्र राठौर (38 साल) निवासी सहजानपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। विपिन अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और कैंप 2 मिलन चौक के पास किराय का कमरा लेकर रहा रहा था। सभी लोग वहां पेठा बनाकर बेचने का काम करते थे।

मरचुरी में पीएम के बाद रखी हुई लाश

शनिवार रात अचानक उनके बीच आपस में झगड़ा हो गया। सभी लोगों ने मिलकर विपिन को हाथ मुक्का और डंडे से इतना मारा को वो अधमरा हो गया। इसके बाद उन लोगों ने उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया। यहां पूछताछ करने पर और पुलिस केस की बात सामने आने पर सभी वहां से भाग गए। इधर इलाज के दौरान कुछ देर बाद विपिन ने दम तोड़ दिया।

6 आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, दो फरार

छावनी पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दो फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय ने बताया कि विपिन ने रात में अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। शराब के नशे में वो काफी हल्ला मचा रहा था। उसके साथियों ने उसे मना किया तो भी वो नहीं माना और उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बात को लेकर उन लोगों ने मिलकर इसे बुरी तरह मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

साल 2009 से भिलाई में करता आ रहा है पेठा का व्यवसाय

विपिन के छोटे भाई निर्देश कुमार ने बताया कि विपिन साल 2009 से भिलाई हर साल आता और यहां रहकर पेठा बनाकर बेचने का काम करता आ रहा है। परिवार के बाकी लोग पत्नी और उसके तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं। वह गांव से इस पर कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आया था। उन्हें उसने मेहनताने पर रखा हुआ था। 8 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। उन लोगों ने विपिन को इतना मारा कि उसके चेहरे में सूझन के साथ ही शरीर में नाखून के निशान और शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं।

Related Articles

Back to top button