Uncategorized

दुर्ग रेलवे स्टेशन से राम लला के दर्शन के लिए आज रवाना होंगे 850 तीर्थ यात्री

By Dinesh chourasiya

दुर्ग | रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों का दल 22 अगस्त को दुर्ग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना होगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित सिंह परिहार ने बताया कि रामलला दर्शन के बाद तीर्थयात्रियों का दल 25 अगस्त को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगा। यात्रा में दुर्ग से 7, भिलाई से 7, भिलाई-चरोदा से 7, रिसाली से 7, जामुल से 3, कुम्हारी से 3, अहिवारा से 3, अमलेश्वर से 2, धमधा से 2, पाटन से 2, उतई से 2 सहित अन्य श​ामिल हैं।

Related Articles

Back to top button