Uncategorized

CG में फैंसी स्टोर में लगी आग:चंद मिनटों में दुकान जलकर खाक, आग लगने का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के आड़ावाल में सड़क किनारे स्थित एक फैंसी स्टोर में आग लग गई। जिससे दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आड़ावाल में जय गुरु फैंसी स्टोर में आग लगी है। फैंसी स्टोर के ऊपर कुछ सामान रखा था। यहां अचानक धुआं उठने लगा था। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान मालिक दुकान से सामान बाहर निकाल पाते तब तक पूरी दुकान में आग की लपटें फैल गईं।

दूकान में रखा सारा सामान जल गया।

सारा सामान जला

दूकान में रखा सारा सामान जल गया। जिससे दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसकी खबर तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को भी दी गई। बताया जा रहा है कि दमकल वाहन मौके पर पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

यदि आग बुझाने में और देर होती तो पास की भी दुकानों में आग लग जाती। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दुकान मालिक को कितने का नुकसान हुआ है यह भी स्पष्ट नहीं है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button