भिलाई मर्डर केस में 4 आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल गुस्से में सभी दोस्तों ने मिलकर ईट पत्थर से पटक पटक कर मार डाला था
By Dinesh chourasiya

दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा शासकीय स्कूल परिसर में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बर्थडे बॉय को रोशन ठाकुर उर्फ बेंद्रा (22) बार-बार मार रहा था। मना करने पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद बाकी दोस्तों ने मिलकर रोशन की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, पार्टी के दौरान सभी युवक स्कूल ग्राउंड में बने चबूतरे पर बैठे थे और शराब पी रहे थे। घर से चिकन बनाकर लाए थे। खाना-पीना और पार्टी करने के बाद केक काटने की बारी तो बर्थडे बॉय को मारने को लेकर रोशन ने विवाद शुरू कर दिया और उसे मारने-पीटने लगा।







ईंट से किया था वार
विवाद इतना बढ़ा कि अन्य साथी भी बीच-बचाव में शामिल हो गए, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। मृतक रोशन बार-बार नाबालिग पर हमला कर रहा था। इसी दौरान आकाश प्रसाद और नाबालिग ने मिलकर रोशन को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। गुस्से में दोनों ने पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोशन की मौके पर ही मौत हो गई।
इन्हें किया गया गिरफ्तार




पुलिस ने इस मामले में धनुष सेटठी उर्फ धन्नू, अभिषेक पासवान, आकाश प्रसाद को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।




