Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 04 आरोपी  दबोचे गए एक नाबालिक भी शामिल; 100 किलो केबल मोटर सायकिल जप्त

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दिनांक 29.09.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 29.09.2026 को भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर आरोपियों द्वारा स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया था। एक प्रकरण में 60 किलोग्राम तथा दूसरे प्रकरण में 40 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर मोटर सायकिल के माध्यम से ले जाते समय पकड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।

दोनों प्रकरणों में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं आरोपियों द्वारा प्रस्तुत किए गए चोरी के सामान के आधार पर कुल 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, कीमत 96,100 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्रमांक CG 07 BP 5037, कीमत 10,000 रुपये, जप्त की गई। आरोपियों को दिनांक 30.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

 

आरोपी का नाम

1. दुर्गेश जोशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, यादव पारा बस्ती-21, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
2. अजय सोनवाने, उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, बजरंग पारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
3. जोसेफ बाघ, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाघ पारा, जोरातराई, उतई, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
4. हितेष कुमार देशमुख, उम्र 24 वर्ष, निवासी खप्पड़वाड़ा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़।
5. एक अपचारी बालक।

जप्त सामग्री

1. स्क्रैब कॉपर केबल कुल 100 किलोग्राम, कीमत 96,100 रुपये।
2. एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकिल क्रमांक CG 07 BP 5037, कीमत 10,000 रुपये।

 

Related Articles

Back to top button